फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना बजाने के विवाद में डीजे कर्मी की हत्या

Sat, 06 Sep 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में करीब एक दर्जन युवकों ने मेहरबान इलाके स्थित महाराजा मैरिज पैलेस के बाहर डीजे कर्मी पर हमला कर दिया। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ काली (25) के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने गुरविंदर के भाई नरिंदर की शिकायत पर जसपाल, कुनाल, जसविंदर और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



गुरविंदर के चाचा जसवंत सिंह ने कहा कि वह दिन में निजी फैक्टरी में काम करता था। खर्च पूरा न होने के कारण वह कभी कभी डीजे वाले के साथ पार्टी में डीजे बजाने चला जाता था। शुक्रवार को भी वह गुरभेज डीजे मालिक साथ महाराज पैलेस में शादी समारोह में गया था। रात 11 बजे मालिक के कहने पर गुरविंदर ने डीजे बंद कर दिया। इसी बात को लेकर वहां पर नाच रहे आरोपियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई।


सभी आरोपी शराब पीकर गाना बजाने की जिद पर अड़े हुए थे। लोगों के बीच बचाव के चलते मामला शांत हो गया। समारोह खत्म होने के बाद जब वह सामान बांध कर बाहर निकले तो पहले से ही तैयार युवकों ने गुरविंदर पर हमला कर दिया। गुरविंदर के बेहोश होने के बाद युवक वहां से भाग गए। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही गुरविंदर की मौत हो गई।
विज्ञापन



गुरविंदर सिंह उर्फ काली मूल रुप से बटाला का रहने वाला था। उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हुई थी है और उसका एक भाई है। घर का खर्च पूरा नहीं होता था इसके लिए उसने गांव छोड़ शहर में नौकरी करने की सोची थी। यहां पर वह किसी प्रावइेट फैक्टरी में काम करने लगा। वह डीजे मालिक के घर ही किराए के कमरे में रहता था। घर का गुजारा चलाने के लिए वह मकान मालिक के साथ डीजे चलाने के लिए पार्टियों और शादियों में जाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें