फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विस सेशन पर सस्पेंस: गवर्नर ने मांगा विशेष सत्र का एजेंडा, पूछा-क्या है इसकी जरूरत

Thu, 15 Jun 2023 08:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विधानसभा के सचिव की तरफ से बुधवार को राज भवन को पत्र लिखकर 19 और 20 जून को बुलाए जाने के बारे में सूचना दी गई। इसके बाद राज्यपाल की तरफ से विधानसभा स्पीकर को पत्र भेजा गया है, जिसमें उन्होंने पूछा कि आखिर अब सेशन बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी है।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा के 19 और 20 जून को बुलाए गए दो दिवसीय विशेष सेशन को लेकर सरकार और राजभवन में एक बार विवाद गहरा गया है। सेशन को लेकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को पत्र लिखकर पूछा है कि इस सेशन को बुलाने की क्या जरूरत है। 
विज्ञापन


वहीं, सेशन के दौरान लाए जा रहे एजेंडों के बारे में विस्तार बताया जाए। इस दौरान तीन बार राजभवन व विधानसभा में पत्राचार हुआ। ऐसे में एक बार फिर सेशन को सस्पेंस खड़ा हो गया कि आखिर यह हो पाएगा कि नहीं है या फिर सरकार इसको लेकर संघर्ष करना पड़ेगा।

विधानसभा के सचिव की तरफ से बुधवार को राज भवन को पत्र लिखकर 19 और 20 जून को बुलाए जाने के बारे में सूचना दी गई। इसके बाद राज्यपाल की तरफ से विधानसभा स्पीकर को पत्र भेजा गया है, जिसमें उन्होंने पूछा कि आखिर अब सेशन बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी है। क्योंकि बजट सेशन पहले ही पास हो चुका है। ऐसे में अब इस तरह सेशन की क्या जरूरत है। 
विज्ञापन


इसके जवाब में कहा गया कि उन्होंने कुछ कामों से जुडे़ एजेंडे पास करने हैं। इसलिए सेशन बुलाया जा रहा है। इस तरह सेशन बुलाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि यह बजट सेशन का ही हिस्सा है, क्योंकि उस समय सेशन मुल्तवी किया गया था। साथ ही यह प्रावधान है कि इस तरह सेशन बुलाया जा सकता है। इसके साथ ही ही सेशन में लाए जाने वाले एजेंडों के बारे में कहा कि जैसे ही एजेंडे तैयार हो जाएंगे तो इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा। 

याद रहे कि यह पहला मौका नहीं है कि इस प्रकार की स्थिति बनी है। इससे पहले बजट सेशन को लेकर भी विवाद हुआ था। सरकार मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गई थी। इसके बाद बजट सेशन हुआ था। इस दौरान बजट पढ़ने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें