जालकर राख हुई गुज्जरों की डेरे की खोली
- फोटो : अमर उजाला
आपसी झगड़े का विवाद इतना बढ़ गया, कि परिवार पर लोगों ने जानलेवा हमला कर डाला। महिलाएं एक डेरे में छिप गईं तो उसे भी फूंक दिया गया। घटना पठानकोट की है, आपसी झगड़े को लेकर मंगलवार देर रात एक गुट ने शाहपुरकंडी क्षेत्र के नजदीक स्थित गुज्जर डेरे के एक परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, फिर बंद खोली में आग लगा कर भाग गए।
हमलावरों से बचने के लिए महिलाएं खोली में छिपी हुईं थीं। किसी तरह बाहर निकलकर उन्होंने महिलाओं ने अपनी जान बचाई। हमले में परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमला दीनानगर में रह रहे गुज्जरों के एक गुट ने किया।
हमलावरों के पास तेजधार हथियार भी थे। हमलावरों ने पहले उनसे मारपीट की, फिर खोली में तोड़फ़ोड़ भी की। हमलावरों से डर कर परिवार की महिलाएं खोली में छिप गईं तो हमलावरों ने बंद खोली को ही आग लगा दी। हमलावरों से पीड़ित पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है।