महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेयरेटरी इंस्टीट्यूट में भारतीय सेना की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल बीएस गरेवाल ने बताया कि पश्चिमी कमांड हेडक्वार्टर द्वारा यहां नौ नवंबर को प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलने वाली प्रदर्शनी में सेना के हथियार व अन्य साजो-सामान प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें टैंकों के अलावा मिग-21 एयरक्राफ्ट, आरटी गन्स, एयर डिफेंस वैपन सिस्टम आदि प्रदर्शित किए जाएंगे।
गरेवाल ने अपील की कि स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स और शहर के लोग इस प्रदर्शनी को जरूर देखें। प्रदर्शनी का मकसद नौजवानों को भारतीय फौज में भर्ती होने को प्रोत्साहित करना है। पिछले साल भी दशहरा ग्राउंड में ऐसी प्रदर्शनी लगाई गई थी।