मुख्य सचिव ने गोशालाओं में गतिविधियों और रखरखाव पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश भी दिए। गोशालाओं को हर समय साफ और व्यवस्थित रख के लिए भी कहा। मुख्य सचिव ने शेल्टर व्यवस्था स्वच्छता स्वच्छ पेयजल पशु चिकित्सा सेवाओं अपशिष्ट प्रबंधन और समग्र रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गोशाला परिसरों में जहां जमीन असमतल है वहां उचित ढलान के साथ समतलीकरण किया जाए ताकि पानी की निकासी ठीक बनी रहे और सफाई बनाए रखने में दिक्कत न हो। इस दौरान गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और पशुपालन विभाग सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
चंडीगढ़ की गोशालाओं में रखी हैं करीब 1000 गायें
मुख्य सचिव ने बताया कि वर्तमान में चंडीगढ़ की गोशालाओं में करीब एक हजार गायें रखी गई हैं और उनके आवास चारे और पेयजल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से बंद पड़ा इंसीनरेटर जल्द दुरुस्त कर चालू किया जाएगा।