फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किशनगढ़ के कॉजवे की जगह बनेगा नया हाई-लेवल ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मानसून के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए यूटी प्रशासन ने सुखना चो पर नया हाई-लेवल ब्रिज बनाने की योजना बनाई है। यह पुल किशनगढ़ स्थित मौजूदा कॉजवे की जगह बनेगा ताकि झील के फ्लडगेट खुलने पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो।
विज्ञापन

यूटी इंजीनियरिंग विभाग ने इसके लिए कॉजवे हटाकर हाई-लेवल ब्रिज/बॉक्स कल्वर्ट निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत एक कंसल्टेंसी फर्म टोपोग्राफिकल सर्वे, हाइड्रोलिक एनालिसिस, जियोटेक्निकल जांच, डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर), स्ट्रक्चरल डिजाइन और निर्माण योग्य ड्रॉइंग तैयार करेगी। साथ ही लागत का अनुमान और टेंडर दस्तावेज भी बनाए जाएंगे। यूटी इंजीनियरिंग विभाग पहले ही सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी के पास सुखना चोए पर चार लेन का एलिवेटेड ब्रिज बनाने का निर्णय ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें