दिशांक को क्रिकेट खेलना व मैच देखना पसंद है। वह मोबाइल पर स्कोर भी देखते हैं। कहते हैं कि शुरू से लेकर पढ़ाई एग्जाम के लिए रेगुलर रही। वह बाधित नहीं होने दी। इसमें परिवार को पूरा सहयोग मिला। नोट्स खुद बनाए, कोचिंग की भी मदद ली। निरंतरता किसी कार्य में बनी रहती है तो वहां सफलता मिलने लगती है।
जेईई मेन में भी यही हुआ। वह कहते हैं कि गणित उनका पसंदीदा विषय है। सबसे अधिक समय उन्होंने उसे दिया। उसी के जरिये नंबर अच्छे आए। मालूम हो कि दिशांत फिजिक्स व गणित में ओलंपियाड भी रहे हैं।
आईआईटी बांबे में दाखिले का सपना
दिशांक जिंदल कहते हैं कि उनका सपना है कि आईआईटी बांबे में दाखिले लें। आए अंकों के आधार पर सपना साकार भी हो रहा है। जेईई एडवांस के जरिये आगे बढ़ूंगा। उनका आईटी क्षेत्र में जाकर देश के लिए बेहतर कार्य करने का सपना है। भवन विद्यालय चंडीगढ़ की वाइस प्रिंसिपल सुपर्णा ने कहा कि दिशांक बेहतरीन विद्यार्थी हैं। पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेता है।
इन विद्यार्थियों ने भी बाजी मारी
नाम परसेंटाइल
आदित्य खोखर 99.9
प्रथम 99.9
दिव्यांक बेनीवाल 99.9
अक्षत गोयल 99.9