फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

695 रुपये में सीखिए, 54 डिश बनाने की रेसिपी

Fri, 02 May 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्बेक्यू नेशन सेक्टर-26 रेस्टोरेंट की ओर से मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की किताब ’चिकन फ्राम माई किचन’ बुक लॉन्च की गई।
विज्ञापन


बुक लॉन्च की मेजबानी के साथ-साथ शेफ की लजीज डिश को अपने फेस्ट ‘मास्टर शेफ मैरिज’ के मैन्यू में भी शामिल किया गया है। यह फेस्ट 4 मई तक  चंडीगढ़ और मोहाली स्थित रेस्टोरेंट मेंचलेगा।

कीमत 695 और 54 डिश के लजीज पकवान
स्टार प्लस चैनल के हिट शो मास्टर शेफ सीजन वन की विजेता मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने कहा कि सिटी में आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है, क्योंकि यहां के लोगों को खाने से प्यार है और नॉन वेज फूड से बेहद लगाव है। पंजाबी अच्छी डिश की तारीफ भी दिल खोल कर करते हैं।
विज्ञापन


इस किताब में उन्होंने 54 डिश की रेसिपी को परोसा है, जिसमें चिकन मुख्य डिश है। यह किताब 695 रुपये की है। उन्होंने कहा कि ‘ इस सीरिज में वे अपनी ये पहली किताब प्रस्तुत कर रही है और वे बार्बेक्यू नेशन जैसे ब्रांड के साथ जुड़ कर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन


बार्बेक्यू नेशन के रीजनल आप्रेशंस हेड मनीष पांडेय ने कहा कि ‘मास्टर शेफ पंकज भदौरिया का उत्तर भारत के लोगों के साथ विशेष संबंध है। हम अपने ग्राहकों को पहले से जारी मास्टरशेफ मैजिक उत्सव के साथ एक विशेष ट्रीट भी दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें