फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उत्तराखंड के राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल से प्रवासियों के मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। निजी दौरे पर शहर पहुंचे उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल का कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सभा की कार्यकारिणी के सदस्यों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर ट्राइसिटी में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


मंत्री के साथ संगठन से जगदीश सिंह मेहता और दीपक सिंह कार्की भी मौजूद रहे। कुमाऊं सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि बैठक में चंडीगढ़ से हल्द्वानी-लालकुआं के लिए नई ट्रेनें चलाने, मौजूदा ट्रेनों के समय में सुधार करने और चंडीगढ़ से बागेश्वर वाया रानीखेत बस सेवा शुरू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कुमाऊं सभा द्वारा जरूरतमंद पहाड़ी लोगों की सहायता, संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक कार्यों की सराहना भी की। इस दौरान मंत्री ने सभा के पूर्व प्रधान बचन सिंह नगरकोटी और भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभा की ओर से मंत्री को स्मृति चिन्ह और बुके देकर सम्मानित किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी, महासचिव भगत सिंह रावत, सचिव राजिंदर सिंह नगरकोटी, महेश जोशी, संगठन सचिव सुनील दत्त बिष्ट, उपप्रधान बसंत अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें