फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर प्रशासन के साथ सीआईआई में हुई चर्चा

Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर इंटरेक्टिव सेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर यूटी के होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल के साथ उत्तरी क्षेत्र के मुख्यालय में इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के चेयरमैन तथा नेक्टर लाइफ साइंसेज लिमिटेड के निदेशक डॉ. दिनेश दुआ ने स्मार्ट सिटी की दूसरी सूची में आने के लिए तेजी से उठाए गए कदमों के सफल होने पर यूटी प्रशासन की सराहना की।

उन्होंने होम सेक्रेटरी को सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पॉलिसी एडवाइजरी, प्रतिस्पर्धा, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, स्किल डेवलपमेंट, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉर्पोरेट, सोशल रिस्पोंसिबिलिटी, ग्रीन बिल्डिंग तथा यंग इंडियंस जैसे इनिशिएटिव काउंसिल ने लिए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर होम सेक्रेटरी ने कहा कि सीआईआई ने चंडीगढ़ के स्मार्ट सिटी मिशन को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने से पहले बहुत प्रमोट किया और प्रशासन को स्मार्ट सिटी के तौर पर केंद्र की सूची में शामिल होने के लिए मूलमंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय का केंद्र शासित प्रदेशों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लागू करने पर सबसे ज्यादा फोकस है। 

इस कार्य में उनकी मदद करने के लिए प्रशासन विशेषज्ञ लोगों और एजेंसियों की सेवाओं को लेने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तौर पर चंडीगढ़ के स्मार्ट रूप के लिए स्पेशल पर्चेज व्हीकल को तैयार किया जा रहा है। इस चर्चा के दौरान सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के सदस्यों ने सक्रिय सदस्यों के रूप में भाग लिया। शाम को सीआईआई स्मार्ट सिटी मिशन तथा आईएल एंड एफएस लिमिटेड के चेयरमैन रवि पार्थ सारथी होम सेक्रेटरी से मिले ताकि सीआईआई और चंडीगढ़ प्रशासन का स्मार्ट सिटी पर एजेंडा आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें