सड़क हादसे में हाथ गंवा चुकी सातवीं क्लास की छात्रा गुरमीत कौर ने पेंटिंग बनाकर ट्रैफिक नियमों के पालन करने का संदेश दिया। सेक्टर 17 प्लाजा में सोमवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
सेक्टर 38 स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल की छात्रा गुरमीत कौर ने पेंटिंग में संदेश दिया कि बच्चों को ट्रैफिक लाइट देखकर सड़क पार करनी चाहिए।
पुलिस वीक के दौरान आयोजित की गई इस पेंटिंग प्रतियोगिता में प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त सचिव वीके सिंह का स्वागत आईजी आरपी उपाध्याय ने किया। बच्चों ने सड़क हादसे, पर्यावरण समेत अन्य थीम पर पेंटिंग बनाई।
गुरमीत ने यह बनाया पेंटिंग में:
ग्रीन लाइट में सड़क पार कर रहे स्कूली छात्र को ट्रैफिक पुलिस का जवान रोक कर नियमों की जानकारी दे रहा है।
ये रहे विजेता
जूनियर विंग (आठवीं क्लास तक के बच्चे)
नाम- अनुष्का केजरीवाल
क्लास- आठवीं
स्कूल- कार्मल कांवेट स्कूल, सेक्टर 9
नाम- सौरव सिंह
क्लास- आठवीं
स्कूल- जीएमएचएस सेक्टर 26(पुलिस लाइन)
नाम- गुलाफ्शा
क्लास- आठवीं
स्कूल- जीएमएसएसएस खुड्डा अलीशेर
सांत्वना इनाम
नाम- लवनीश
क्लास- सातवीं
स्कूल- एसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर 15
नाम- आनंद कुमार
क्लास- आठवीं
स्कूल- जीएमएसएसएस सेक्टर 15सी
सीनियर विंग(12वी क्लास तक के बच्चे)
नाम- जगजीत सिंह
क्लास- दसवीं
स्कूल- डीपीएस, चंडीगढ़
नाम- सुनील कुमार
क्लास- ग्यारहवीं
स्कूल- जीएमएसएसएस सेक्टर 32सी
नाम- दीपक
क्लास- दसवीं
स्कूल- जीएमएसएसएस सेक्टर 15 सी
सांत्वना इनाम
नाम- वधना जेसवाल
क्लास- दसवीं
स्कूल- जीएमएसएसएस सेक्टर 28
नाम- गोमती
क्लास- दसवीं
स्कूल- जीएच स्कूल सेक्टर 46सी