फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिव्यांग कर्मचारियों का रोष फूटा, 3 को रैली निकालने और पुतला दहन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के दिव्यांग कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ 3 दिसंबर (विश्व दिव्यांग दिवस) को शांतिपूर्ण स्कूटर/कार रैली और पुतला दहन करने का ऐलान किया है। यह फैसला पीजीआई दिव्यांग कर्मचारी संघ ने प्रशासन के लगातार उपेक्षापूर्ण और अड़ियल रवैये के विरोध में लिया।
विज्ञापन

यूनियन की ओर से पीजीआई निदेशक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि दिव्यांग कर्मचारी लंबे समय से पदोन्नति सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पीजीआई प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
यूनियन का कहना है कि डीओपीटी के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के वारंट के बावजूद हाल ही में हुई डीपीसी में दिव्यांग कर्मचारियों के प्रमोशन को नजरअंदाज किया गया। 16 जुलाई 2024 और 17 जुलाई 2025 को प्रशासन के साथ हुई बैठकों में भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारी बेहद निराश हैं। यूनियन ने पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 2 दिसंबर 2025 तक प्रशासन बातचीत नहीं करता, तो वे 3 दिसंबर को विरोध को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें