मनीमाजरा। दो दिन से इंदिरा कॉलोनी में गंदला पानी आ रहा है। इसे लोगों को बीमारी का डर सताने लगा है। एरिया पार्षद सुमन शर्मा ने भी इस पर चिंता जताई है। उनका कहना कि पहले ही इंदिरा कॉलोनी में लोगों को पूरा पानी नहीं मिला रहा और इंदिरा फ्लैट में पानी का प्रेशर नाम मात्र का है। सुमन शर्मा ने कहा कि भाजपा का वादा किया था कि पानी 24 घंटे देंगे जबकि नई योजना शुरू होने के बाद लोगों को लो प्रेशर से घंटा-दो घंटे नहीं पानी मिल पता है। मनीमाजरा ईडब्ल्एस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शाम सुंदर, चेयरमैन सुभाष धीमान, जनरल सेक्रेटरी शक्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपप्रधान राजबीर सिंह ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी के कई घरों में देखा कि वहां गंदला पानी भी आ रहा है। चेयरमैन सुभाष धीमान ने बताया कि शनिवार सुबह घर पर पानी की सैंपल लेने विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आए थे। उन्हें सैंपल भी दिए, जबकि पानी का रंगा बिल्कुल गंदला था, पर सैंपल लेने आए अधिकारी ने बोला पानी सही है।
हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इंदिरा कॉलोनी एरिया में पहले कम प्रेशर आने की समस्या थी। लोगों की इस समस्या को दूर करते हुए तीन-चार दिन से पानी का प्रेशर बढ़ाया गया है। विभाग के अधिकारियों को कहना कि पाइप लाइनों में कहीं भी कोई मिक्सिंग नहीं है।