फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिवालिक एनक्लेव में आ रहा गंदा पानी लोगों को हो रही पेट संबंधी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक एनक्लेव में पिछले काफी समय से गंदे पीने के पानी की सप्लाई का मामला सामने आया है। शिवालिक एनक्लेव वेलफेयर के सीनियर उपप्रधान जगदीप शर्मा का कहना है कि गंदे पानी की सप्लाई के कारण इस एरिया में 75% लोगों को पेट संबंधी गंभीर समस्याएं हो गई हैं।
विज्ञापन

जगदीप शर्मा ने बताया कि कालका, चंडीगढ़ के मुख्य सड़क किनारे बसे पॉश इलाके में 1979 में पाइप लाइनें डाली गई थी। पाइप पुरानी होने के कारण अब उसमें से गंदा पानी आ रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पानी में कहीं कोई समस्या नहीं है। पानी के रोजाना सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं एरिया पार्षद सरबजीत कौर का कहना है कि कहीं-कहीं कुछ मिनटों के लिए मिट्टी वाला पानी आता है। उसका कारण है कि वहां पर पुरानी पाइप लाइनों में से कनेक्शन चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें