फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जल संकट गहराया... 12.50 लाख की आबादी के लिए 13 टैंकर, 5 घंटे इंतजार फिर भी नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल गर्मी के मौैसम में जल संकट से जूझ रहा है। लो प्रेशर की वजह से पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। इससे दूसरी और तीसरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। स्थिति यह है कि स्थानीय पार्षदों की शिकायत के बावजूद पानी के टैंकर पहुंचने में चार से पांच घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उसके बाद भी ये टैंकर अधिकतम 20 से 25 घरों को ही राहत दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में पानी की बढ़ती मांग के मुकाबले नगर निगम के पास टैंकरों की भारी कमी है। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार शहर के लिए केवल 13 पानी के टैंकर उपलब्ध हैं। मौजूदा समय में शहर की आबादी लगभग साढ़े 12 लाख है। डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने बताया कि एक्सईएन के मुताबिक शहर में केवल 13 टैंकर ही हैं। इस वजह से टैंकर समय पर किसी भी स्थान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

क्षमता और पहुंच का आंकड़ा
एक टैंकर की क्षमता 10 हजार लीटर होती है। मौजूदा समय में हर घर में 500 से 1000 लीटर की पानी की टंकी लगी होती है। यदि 500 लीटर प्रति घर के हिसाब से देखें, तो एक टैंकर मुश्किल से 20 घरों को पानी दे पाता है। वहीं, 1000 लीटर की टंकी वाले घरों के लिए यह संख्या घटकर 10 रह जाती है। एक टैंकर को भरने संबंधित स्थान तक पहुंचाने और पानी वितरित करने में लगभग 3 घंटे का समय लग जाता है। इस हिसाब से एक टैंकर पूरे दिन में अधिकतम 4 बार ही पानी भर पाएगा और इस तरह पूरे दिन में केवल 80 घरों को ही टैंकर से पानी मिल पाएगा। यदि 13 टैंकरों का कुल आंकड़ा देखा जाए तो पूरे दिन में अधिकतम 560 घरों तक ही टैंकर से पानी की सप्लाई हो सकती है, जबकि शहर के ज्यादातर इलाकों में लो-प्रेशर की समस्या बढ़ गई है, यहां तक कि मेयर हरप्रीत कौर बबला के वार्ड नंबर 27 और 28 में भी यही समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


20 दिनों से बढ़ी समस्या, दूषित पानी का भी खतरा
डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने बताया कि उनके वार्ड के सेक्टर 20 और 30 में लो प्रेशर की शिकायत के करीब 5 घंटे बाद पानी का टैंकर पहुंच रहा है। भीषण गर्मी में पानी न मिल पाने से लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई बड़ा इलेक्ट्रिक फॉल्ट, फेलियर या लाइन टूटने की समस्या सामने नहीं आई है, फिर भी यह स्थिति है। अभी गर्मी का पीक समय आना बाकी है।

आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने बताया कि पूरे शहर में पानी की समस्या है। लो प्रेशर के साथ-साथ कई इलाकों में दूषित पानी भी आ रहा है, जिससे अब महामारी फैलने का डर भी सता रहा है। मनीमाजरा में पानी में कीड़ा निकलने की शिकायत भी सामने आई थी, जिस पर पार्षद सुमन ने मौके पर नगर निगम की टीम को बुलाया था। वहीं, भाजपा पार्षद कंवर राणा ने सदन के अंदर लो प्रेशर की बात उठाई थी, जिस पर नगर आयुक्त अमित कुमार ने स्वयं गर्मी में लो प्रेशर की समस्या को स्वीकार किया था। हालांकि, जानकारी होने के बावजूद नगर निगम ने इस समस्या पर कोई ठोस काम नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें