फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में बेसुध मिलीं डायरेक्टर

Tue, 05 Nov 2013 01:27 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी रिजार्ट होटल की डायरेक्टर (युवती) सोमवार देर शाम होटल के कमरे में ही बेहोशी की हालत में मिलीं। उनके हाथ की नस कटी हुई थी। होटल प्रबंधन ने उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां से पंचकूला सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन उन्हें अलकेमिस्ट पहुंचाया गया। अलकेमिस्ट में उपचार देने के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

देर रात उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, नस काटने की वजह क्या थी, खबर लिखे जाने तक इसका खुलासा नहीं हो सका था।

होटल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, होटल के एमडी अपने परिवार के साथ मोरनी आए थे। सोमवार देर शाम सभी रेस्टोरेंट में खाने के लिए आए और डायरेक्टर वंदना (30) को भी बुलाने के लिए एक व्यक्ति को उनके कमरे में भेजा। वहां वंदना बेसुध हालत में पड़ी थी और हाथ की नस कटी हुई थी।
विज्ञापन


होटल कर्मियों, एमडी व उनके पिता ने वंदना को मोरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से मोरनी प्रभारी डा. परविंदर ने उन्हें पंचूकला सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। डा. परमिंदर ने कहा कि वंदना की हालत गंभीर थी। इसलिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन हकीकत पुलिस की तफ्तीश में ही सामने आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें