ट्राइसिटी के यात्री अब एसी ट्रेन से सीधे कटरा जा सकेंगे। चंडीगढ़ से कटरा के लिए चलने वाली ट्रेन को अभी समय लगेगा। तब तक यात्री अंबाला से कटरा के लिए सीधी ट्रेन ले सकेंगे। सोमवार से नई दिल्ली-कटरा श्री शक्ति एक्सप्रेस शुरू हो गई।
ये ट्रेन रोजाना शाम को 5.30 बजे दिल्ली से चलेगी और रात को 8.18 बजे अंबाला पहुंचेगी। अंबाला से 8.30 बजे चलकर ये ट्रेन सुबह 5.10 बजे कटरा पहुंचा देगी। वहीं, वापसी में ये ट्रेन रात को 10.55 बजे कटरा से चलेगी और सुबह 8 बजे अंबाला पहुंचा देगी।
ये है ट्रेन की खासियत
ट्रेन में एक फर्स्ट एसी कोच, 5 सेकेंड एसी और 9 थर्ड एसी कोच हैं। ये ट्रेन नई दिल्ली से अंबाला, लुधियाना, जालंधर और पठानकोट होते हुए कटरा पहुंचेगी।