फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द छोटे पर्दे पर दिखेंगे ये गायकी के सरताज

Fri, 15 Nov 2013 10:09 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 4 के विजेता दीपेश राही वीरवार को शहर में थे। दीपेश ने चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वे फतेहाबाद के रहने वाले हैं और उनको म्यूजिक का बेहद शौक है।
विज्ञापन


पिता से प्रेरित होकर ही उन्होंने म्यूजिक की शिक्षा लेनी शुरू की थी। उन्होंने बताया कि जब वे पांच साल के थे तो पहली गायकी की प्रतियोगिता जीती। दीपेश ने बताया कि हाल ही में उनको एक चैनल की ओर से ऑफर मिला है कि वे सीरियल में काम करें।

दीपेश को सूफियाना संगीत सबसे ज्यादा पसंद है। दीपेश ने कहा कि बॉलीवुड में मौका मिलेगा तो किस्मत जरूर आजमाएंगे। दीपेश सारेगामापा के टॉप 30 में रहे और अब चाहत है कि म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन के साथ काम करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सारेगामापा के दौरान शंकर महादेवन को देखा। वे बेहद सरल इंसान हैं। उनका कोई जोड़ नहीं। उन्होंने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री को टैलेंट तो चाहिए ही, साथ ही इसमें कड़ी मेहनत की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें