फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंगरहेडी गैंगरेप मामले में केस पंचकूला सीबीआई कोर्ट को ट्रांसफर हो: हाईकोर्ट

Tue, 28 Feb 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
डिंगरहेड़ी में हत्या और सामूहिक बलात्कार के मामले की जांच कर रही सीबीआई की केेस को नूंह स्पेशल सेशन कोर्ट से पंचकूला सीबीआई कोर्ट में ट्रंासफर करने की मांग पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने केस पंचकूला सीबीआई कोर्ट में ट्रंासफर करने का फैसला दे दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को मामले के आरोपियों के वकील प्रदीप रापडिया ने कोर्ट में कहा कि आरोपियों को इस केस ट्रायल सीबीआई कोर्ट पंचकूला में ट्रंासफर करने पर कोई आपत्ति नही है। दूसरी तरफ शिकायतकर्ता की तरफ से इस ट्रायल सीबीआई कोर्ट पंचकूला में ट्रांसफर करने का विरोध किया गया, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। मामले में सीबीआई ने डिंगरहेड़ी में हत्या और सामूहिक बलात्कार घटना के बाद 25 अगस्त को बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम की धारा 6 और सशस्त्र अधिनियम की के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

बाद में हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इसके बाद सीबीआई दिल्ली ने पांच दिसंबर को मामले में एफआईआर दर्ज की। अब मामले की सुनवाई नूंह स्पेशल सेशन कोर्ट में चल रही है। हरियाणा में सीबीआई कोर्ट पंचकूला में है, ऐसे में सही सुनवाई के लिए यह मामला पंचकूला सीबीआई कोर्ट में ट्रांसफर किया जाए। मामले में सीबीआई ने मोहम्मदपुर गांव के चार युवकों समेत हरियाणा सरकार को प्रतिवादी बनाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें