फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनानगर में स्कूल में दिखे दो संदिग्ध, बच्चों में अफरातफरी

Wed, 24 Aug 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
Dinanagar Suspect - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दीनानगर में एक बार फिर संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की खबर से पूरे इलाके के लोग सहमें हुए है। पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल दीनानगर में बुधवार को दो वर्दीधारी संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने से अफरातफरी फैल गई। एक छठी कक्षा के बच्चे ने वर्दीधारी दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। इकी सूचना मिलते पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए स्कूल को चारो तरफ से सील कर दिया। एसएसपी जसदीप सिंह भी खुद मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छठी कक्षा का छात्र किसी काम के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था। इस दौरान उसने दो संदिग्ध वर्दीधार व्यक्तियों को देखा, जो स्कूल की दीवार को फांद रहे थे। इसके बाद बच्चे ने स्कूल प्रबंधको को बताया। प्रबंधकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और स्कूल कों चारो तरफ से सील कर सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने स्कूल और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, मगर कोई सुराग हाथ नही लगा। जैसे ही अभिभावकों को इस बारे पता चला तो वह अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल में आ गये।

एसएसपी गुरदासपुर ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे तथा स्कूल की घेराबंदी कर ली। इसके साथ ही आसपास के गुज्जरों के डेरो पर भी छानबीन की गई। स्कूल में लगे सीसीटीवी की फुटेज से भी कोई सुराग नहीं लगा। इससे बच्चे की बात सच साबित नहीं रही है। बच्चा कभी संदिग्धों को फौज की वर्दी में होने तो कभी काले कपड़े पहने होने की बात कह रहा है। फिर भी पुलिस अलर्ट है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें