फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बगैर सेंसर की अनुमति के कैसे बेचे MSG के टिकट’

Wed, 14 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने डेरा सच्चा सौदा के संचालक संत राम रहीम की फिल्म एमएसजी के टिकटों की बिक्री से एकत्रित धन को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि इस फिल्म की सेंसर बोर्ड से अनुमति बिना मिले ही किस कानून के तहत टिकटों की बिक्री कर 84 करोड़ रुपये एकत्रित कर लिए गए।

उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रख कर और जनता को बरगला कर जिस तरह टिकटों की बिक्री की गई है, उससे जाहिर है कि यह मनी लांड्रिग का मामला है। उन्होंनेे संत राम रहीम द्वारा आयोजित की जाने वाली रूहानी नाइट्स के माध्यम से एकत्रित किए गए धन पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री व आयकर विभाग को पत्र लिखेंगे। वे इस पत्र के माध्यम से जानेंगे कि क्या करीब साढ़े बारह अरब रुपये की कमाई का कितना टैक्स दिया गया है।

इनसो नेता ने आरोप लगाया कि एमसजी फिल्म व रूहानी नाइट्स में बड़े पैमान पर काला धन लगाया गया है। एमएसजी फिल्म के रिलीज होने से पूर्व  बिक्री टिकटों का टैक्स सरकार को नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट नहीं मिला और न ही एंटरटेनमेंट का प्रमाण पत्र मिला। इसके बावजूद इस फिल्म के लिए टिकट क्यों बेची गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें