फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्यादा ही मानव जीवन का सबसे बड़ा आभूषण: कथा व्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में वार्षिक पर्व के अवसर पर वीरवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से आए कथा व्यास शैलेंद्र पराशर ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मर्यादा मानव जीवन का सबसे बड़ा आभूषण है। भगवान श्रीराम सत्य, त्याग और धर्म के प्रतीक हैं, जिन्होंने पुत्र, भाई, पति और राजा के रूप में हर संबंध की मर्यादा निभाकर समाज को आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया।
कथा में उन्होंने रामायण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से धर्म, कर्तव्य और सदाचार का संदेश दिया। बीच-बीच में भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर कमेटी के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि कथा प्रतिदिन आयोजित होगी। समापन पर भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें