फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: हरियाणा के 80 शहरों के तैयार होंगे डिजिटल मैप

Wed, 11 May 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
विज्ञापन
गूगल मैप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर प्रदेश के 80 शहरों का डिजिटल मैप तैयार करेगा। जीपीएस लोकेशन के साथ यह डिजिटल मैप बनेगा। डिजीटल मैप के लिए 50 लाख रुपये का ड्रोन खरीदेगा। इस ड्रोन के जरिए हर एक शहर का सर्वे होगा। शहरों की प्लानिंग इन डिजिटल मैप के आधार पर ही की जाएंगी।
विज्ञापन


हरियाणा स्पेश एप्लीकेशन सेंटर  प्रदेश के  नगर निगम, नगर परिषद तथा नगर पालिकाओं के डिजीटल मैप तैयार करेगा। जिसमें 80 शहरों को शामिल किया गया है। ड्रोन की मदद से हर शहर का डिजीटल मैप तैयार होगा। जिसमें हर एक सडक, गली, सेक्टर, कालोनी का पूरा ब्यौरा होगा। यह सर्वे बेहद कम ऊंचाई से ड्रोन की मदद से किया जाएगा। जिसमें  पांच मीटर तक के एरिया की पहचान हो सकेगी। हर एक मकान की डिटेल मिल सकेगी। ड्रोन के जरिए ग्लोबल पोजशनिंग सिस्टम से इसे जोडा जाएगा।

डिजीटल मैप को हर एक विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। कोई भी योजना तैयार करने के लिए इसे मुख्य आधार बनाया जाएगा। सीवरेज की लाइन डालने, बिजली की लाइन लगाने, सडक बनाने के अलावा शहर के लिए की जाने वाली अन्य प्लानिंग में यह मैप काम आएगा। इस मैप से अधिकारियों को उनके कंप्यूटर पर ही संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। 
विज्ञापन


हरियाणा में पहला ड्रोन खरीदेगा हरसैक...
हरियाणा में फिलहाल किसी विभाग के पास ड्रोन नहीं है। हरसैक की ओर से पहला ड्रोन खरीदा जाएगा। जो 150 से 250 मीटर की ऊंचाई तक उड कर तस्वीर ले सकेगा। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये होगी।  इस ड्रोन को संचालित करने के लिए डीजीसीए से अनुमति लेनी होगी। शादी समारोह व अन्य छोटे स्तर पर उपयोग किए जाने वाले ड्रोन से यह ड्रोन 100 गुना बेहतर फोटो ले सकेगा।
विज्ञापन

यह प्रमुख शहर होंगे....

Google Maps
फरीदाबाद, गुडगांव, रोहतक, पानीपत, हिसार, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर,कुरूक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रेवाडी, नारनौल, कैथल, महेंद्रगढ, पलवल, नूंह, गोहाना, दादरी, धारूहेडा, पटौदी, सांपला, हांसी, महम, नारनौंद, बरवाला, डबवाली, बहादुरगढ,खरखौदा, घरोंडा, 
-----------------
हाऊस टैक्स के लिए नहीं करना पडेगा सर्वे.....
डिजीटल मैप के बाद नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिकों में हाऊस टैक्स के लिए प्रॉपर्टीज का सर्वे करने की जरूरत नहीं होगी। हर एक प्रॉपर्टी की डिटेल एक क्लिक से मिल जाएगी। मकान का कुल एरिया, कवर्ड एरिया, कामर्शियल एरिया की इससे पहचान हो जाएगी। जिसके बाद टैक्स की गणना निगम कार्यालय से ही हो सकेगी। 
-----------------------------
वर्जन ..........
80 शहरों के लिए डिजिटल मैप तैयार कर रहे हैं। जल्द ही ग्लोबल टेंडर कर ड्रोन खरीदेंगे। करीब 50 लाख रुपये की कीमत वाले ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा। जिससे हर एक फोटो बेहद क्लीयर होगी। सेटेलाइट से ली जाने वाली फोटो से दस से बीस गुना बेहतर पिक्चर मिलेगी।
- आरएस हुडडा, चीफ साइंटिस्ट, हरियाणा स्पेश एप्लीकेशन सेंटर, हिसार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें