फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी रैंक के आईपीएस अधिकारी दीपक पुरोहित का चंडीगढ़ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गृह मंत्रालय ने बुधवार को एजीएमयूटी कैडर (2007 बैच) के आईपीएस दीपक पुरोहित का चंडीगढ़ तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। वे दिल्ली में डीआईजी रैंक पर तैनात हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में चंडीगढ़ में डीआईजी के पद पर ओमवीर बिश्नोई हैं। ओमवीर बिश्नोई का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके ट्रांसफर होने के बाद चंडीगढ़ डीआईजी का पद दीपक पुरोहित को दिया जाएगा। फिलहाल चंडीगढ़ में दो डीआईजी हो जाएंगे। वर्तमान में चंडीगढ़ पुलिस विभाग के पास आठ आईपीएस अधिकारी हैं, जिसमें डीजीपी प्रवीर रंजन, डीआईजी ओमवीर बिश्नोई, एसएसपी कुलदीप चहल, एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी, एसपी पुलिस मुख्यालय/अपराध मनोज कुमार मीणा, एसपी सिटी केतन बंसल, एएसपी मृदुल (साउथ-वेस्ट) और एसडीपीओ श्रुति अरोड़ा (साउथ) शामिल हैं। दीपक पुरोहित के आने के बाद चंडीगढ़ में 9 आईपीएस अधिकारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें