फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दीदार सिंह बने चंडीगढ़ खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग (उद्योग शाखा) ने अधिसूचना जारी कर यूटी. खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया है। इस नई संरचना में दीदार सिंह, निवासी हल्लोमाजरा, चंडीगढ़ को बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पंजाब खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत की गई है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव अवतार सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रशासन ने बोर्ड में शामिल उद्योग, वित्त, खादी आयोग के अधिकारियों तथा नामित गैर-सरकारी सदस्यों की भागीदारी से ग्राम उद्योगों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह बोर्ड शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आर्थिक समन्वय को मजबूत करेगा तथा युवाओं, स्वरोजगारियों और महिलाओं के लिए नए अवसर खोलेगा। बोर्ड स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने, कुटीर उद्योगों को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने और मार्केट कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में काम करेगा।
इस नियुक्ति से लोगों में उत्साह का माहौल है, विशेषकर उन उद्यमियों और कारीगरों में जो खादी और कुटीर उद्योगों से जुड़े हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और वोकल फॉर लोकल की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दीदार सिंह के चेयरमैन बनने पर भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने भी उनका स्वागत करके सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें