फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या हो तो इन नंबरों पर करें डॉयल

Sat, 21 Jun 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब राज्य पॉवर कार्पोंरेशन लिमिटड (पीएसपीसीएल) ने राज्य के प्रत्येक डिवीजन में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निपटारे के लिए 24 घंटे काम करने वाले शिकायत केंद्र शुरू किए हैं।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली उपभोक्ता अपने क्षेत्र के इन शिकायत केंद्रों पर बिजली संबंधी समस्याओं की शिकायतें दर्ज करवाने के साथ-साथ बिजली सप्लाई संबंधी जानकारी भी हासिल कर सकेंगे।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने सभी उपायुक्तों को किसानों को धान के लिए आठ घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए निगरानी करने के आदेश दिए हैं। किसानों को निर्धारित समय पर बिजली न मिलने की सूरत में वह राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को निर्धारित समय पर बिजली देने के लिए वचनबद्ध है, ताकि धान की फसल का कोई नुकसान न हो।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत केंद्रों में शिकायतें न सने जाने की सूरत में उपभोक्ता संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकारी इंजीनियर से संपर्क  कर सकते हैं।

उपभोक्ता पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय बने केंद्रीय कंट्रोल रूम में इन नंबरों 96461-21458, 96461-21459, 0175-2208509, 0175-2218801 या pspcl.controlroom@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और बठिंडा शहरों की शिकायतें 0161-5055510 पर दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें