चंडीगढ़। मेडिकल प्रोफेशन की व्यस्त दिनचर्या से अलग पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए 2015 की एक शाम यादगार बन गई। संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम ‘जेनिथ-2015’ में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने पहुंचकर माहौल खुशगवार कर दिया। भार्गव ऑडिटोरियम में जैसे ही उन्होंने फिल्म शोले का मशहूर डायलॉग बोला, दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।
धर्मेंद्र ने मंच से पीजीआई के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया। उन्होंने बताया कि 2010 में बीमार होने पर वह खुद इलाज के लिए पीजीआई आए थे। अनुभव साझा करते हुए कहा कि पीजीआई देश के बेहतरीन चिकित्सा संस्थानों में से एक है और आज भी यहां के कई डॉक्टर उनके करीबी मित्र हैं तथा लगातार संपर्क में रहते हैं।