फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद चलेगी 'धनबाद एक्सप्रेस’, ट्रेन की बुकिंग शुरू, यात्रा से पहले पढ़ लें खबर

Sat, 12 Sep 2020 01:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से छह माह बाद 14 सितंबर से धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। ट्रेन चलने से लोगों में खुशी का माहौल है। ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। रेल अधिकारियों के मुताबिक 12 सितंबर से धनबाद से ‘धनबाद एक्सप्रेस’ ट्रेन चलेगी, जो 14 सितंबर को पहुंचेगी और 14 सितंबर को ही फिरोजपुर से धनबाद को वापस जाएगी। 

विज्ञापन


ट्रेन चलने से लोगों में खुशी का माहौल है। रेल अधिकारियों के मुताबिक कोविड-19 के चलते केंद्र सरकार की ओर से जारी नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। ट्रेन में वही लोग सफर कर सकेंगे, जिनका टिकट कंफर्म होगा। बिना कंफर्म टिकट के कोई भी यात्री सफर नहीं कर सकेगा। इसके अलावा यात्री के मुंह पर मास्क होना जरूरी है। स्टेशन में प्रवेश करते समय यात्रियों को सैनिटाइज किया जाएगा। धनबाद से जब ट्रेन फिरोजपुर पहुंचेगी, उसे धोने के अलावा सैनिटाइज भी किया जाएगा।

उधर, संतोख सिंह व हीरा ने बताया कि धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। जो मजदूर कोविड-19 की शुरुआत में बिहार व अन्य राज्यों में चले गए थे, इस ट्रेन के जरिये दोबारा कामकाज को लौट सकते हैं। ये ट्रेन पहले भी खचाखच भर कर जाती थी और अब भी इस ट्रेन की काफी मांग है। इसीलिए रेलवे ने फिरोजपुर से धनबाद के लिए धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है। छह माह बाद फिरोजपुर से पहली ट्रेन 14 सितंबर से चलेगी। इसके जरिये लोग लुधियाना, अंबाला व अन्य शहर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें