फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: पटियाला में राम नाम की धूम, हर तरफ हो रही जय-जयकार, भक्तों ने 5100 दीप जलाकर मनाई खुशी

Mon, 22 Jan 2024 07:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पंजाब का पटियाला राममय हो चुका है। भक्त पूजा अर्चना और दीपमाला जलाकर प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन हैं। जगह-जगह भंडारे का इंतजाम किया गया है। भगवान राम पर बने गानों की धुन पर थिरक कर महिलाओं ने अपनी खुशियों का इजहार किया। 
विज्ञापन
पटियाला में मंदिर में जलाई गई दीपमाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को पटियाला भी अयोध्या के रंग में रंगा नजर आया। हर तरफ राम उत्सव की धूम रही। घरों से लेकर दुकानों व मंदिर तक हर तरफ भगवान श्री राम के ध्वज फहरा रहे हैं। इस मौके पर पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी धार्मिक समागम हुए। यहां बड़ी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। विभिन्न धार्मिक व समाजिक जत्थेबंदियों की ओर से जगह-जगह पर लंगर सेवा की गई।

विज्ञापन




मां सेवा सोसाइटी ने प्रधान गुरजोत गोल्डी की अगुवाई में श्री काली माता मंदिर में हवन करवाया और दीप माला की। इस मौके राम जन्मभूमि के लिए बलिदान देने वाले भक्तों को भी याद किया गया। शंकरानंद गिरि पंचदशनाम जूना अखाड़ा, शिवाय ने कहा कि 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद लाखों साधु ,संतों ,राजा, महाराजाओं ,राम भक्तों के बलिदान और संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री रामलला जी पूरी शानो-शौकत के साथ अपने सिंहासन पर विराजमान होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत देश के साथ पूरा विश्व राममय हो गया है। राम भक्त खुशी में झूम रहे हैं हर तरफ राम ही राम है। इस मौके पर सन्नौरी अड्डा स्थित प्राचीन श्री भूतनाथ मंदिर में बड़ी गिनती में भक्तों ने स्क्रीन पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। भक्तों की आंखें नम थीं और वह खुशी से नाच रहे थे। मंदिर में शाम को 5100 दीप जलाकर इस पावन पर्व की खुशी मनाई गई। मंदिरों में इस मौके माहौल देखते ही बन रहा था। राम भक्त सुबह से ही बड़ी गिनती में मंदिरों में जुटने लगे थे।महिलाओं ने भजन गाए और खुशी में खूब झूमकर नाचीं।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें