फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कप में पर्दापण को तैयार ये होनहार युवा खिलाड़ी

Tue, 12 Jul 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते टेनिस खिलाड़ी रामनाथन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय टेनिस के युवा खिलाड़ी  राम कुमार रामनाथन अपने पहले डेविस कप को लेकर काफी उत्साहित है। मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले 21 वर्ष  का यह खिलाड़ी शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने डेविस कप अभियान की शुरुआत करने जा रहा हैं।
विज्ञापन


रामनाथन को सिंगल वर्ग में खेलते है लेकिन यह इसका फैसाला अभी ड्रा के बाद की पता चलेगा। मंगलवार को  बातचीत के दौरान  रामनाथन ने कहा कि वह किसी तरह की जल्दबाजी में नही है। वह अपना स्वाभाविक खेल की खेलने पर जोर देंगे।

 उनका कहना था कि अगर वह सर्विस ठीक रखे तो मैच में जीत की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। मौका मिला है भुनाने की रहेगी कोशिश- ब्रासिलोना और स्पेन में ट्रेनिंग लेने वाले रामनाथन के मुताबिक वह पहले भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भरतीय टीम के साथ जुड़े रहे हैं। उन्हें इस बार मौका मिल रहा है जिससे वह भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


सीनियर करते है मदद
डेविस कप में बड़े नामों केसाथ खेलने को लेकर क्या वह खुद को नर्वस महसूस करते है। इस सवाल केजवाब में रामनाथन का कहना है कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलता हैं। वहंी साथी खिलाड़ी बोपन्ना की उनकी काफी मदद करते हैं। रामनाथन ने कहा कि  सीनियर खिलाड़ियाें केरहते हुए वह अपने उपर इतना दवाब नही रहता।

रैकिंग सुधरना टारगेट
रामनाथन के अनुसार वह आने वाले समय में अपनी रैकिंग को सुधारना चाहते है। इनके अनुसार इसके लिए वह एटीपी चैलेंजर्य टूर्नामेंट को अधिक से अधिक खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें