फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में 'देवीलाल, बंसीलाल, भजनलाल'

Tue, 07 Oct 2014 11:36 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव में देवीलाल, बंसीलाल और भजनलाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। देवीलाल और बंसीलाल तो एक ही सीट ऐलनाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि फतेहाबाद सीट से देवीलाल और भजनलाल एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन


उक्त सभी उम्मीदवारों ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मालूम हो कि ऐलानाबाद से इनेलो से अभय चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं और यहां से ही उनके दादा के हम नाम देवीलाल चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिसार में सोमवार को हुई रैली में भी एक नाम से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव में खड़े होने पर भ्रम होने की संभावना पर शक जताया है।
विज्ञापन


यहां पर उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं जबकि इसी नाम से एक आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 30 लाल आजमा रहे हैं किस्मत

इस बार 30 उम्मीदवार ऐसे है जिनके नाम के पीछे लाल है। आजाद उम्मीदवार के अलावा राजनीतिक दलों के भी उम्मीदवार है जिनके नाम के पीछे लाल का प्रयोग होता है।

जगधारी से मोहन लाल, लाल सिंह, पेहवा से श्याम लाल, करनाल से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर, असंध से हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण लाल, पानीपत ग्रामीण से आजाद उम्मीदवार मदन लाल, इसराना से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल, फतेहाबाद से देवी लाल, भजन लाल के अलावा कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के मोहन लाल भी मैदान में है।

रतिया से गिरधारी लाल, सिरसा से मोहन लाल, ऐलानाबाद से देवी लाल और बंसीलाल के अलावा श्याम लाल भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

उकलाना से बूज लाल, तोशाम से राजेश सिंह दलाल, लोहरु से भाजपा के जय प्रकाश दलाल, बवानी खेड़ा से मोदी लाल, रोशन लाल, अटेली से अतर लाल, मदन लाल, नगंल चौधरी से गिरधारी लाल, शांति लाल आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

बावल से भाजपा के डॉ. बनवारी लाल, गुड़गांव से आजाद उम्मीदवार बनवारी लाल, होडल से समाजवादी पार्टी से मनोहर लाल, फरीदाबाद एनआईटी से पंडित शिवचरण लाल, बड़खल से हजकां से मनोहर लाल और नंगल चौधरी से शांति लाल आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें