फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्राइसिटी में 99% अंकों के साथ छाए देवेन और नैंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/पंचकूला/ मोहाली। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) बोर्ड ने वीरवार को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। ट्राइसिटी में चंडीगढ़ सेक्टर-45 के सेंट स्टीफन स्कूल में पढ़्ने वाले देवेन बिरानिया और पंचकूला के सेक्टर-20 के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की नैंसी ने 99 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है।
विज्ञापन

देवेन बिरानिया सेक्टर-14 पंचकूला और नैंसी सनी एन्क्लेव जीरकपुर की रहने वाली है। चंडीगढ़ के दीप सिंह सीरहा ने 98.8% और मोहाली की आरना पुरवार ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल पंचकूला के सिद्धार्थ सिन्हा ने 98.6 फीसदी अंक हासिल कर ट्राइसिटी में तीसरा स्थान हासिल किया है। चंडीगढ़ की अर्नव सैनी, जपलीन कौर ने 98.2% अंक प्राप्त चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। सभी को लगन, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य ने इस मुकाम तक पहुंचाया। किसी ने सेल्फ स्टडी को अपनाया तो किसी ने कम समय में एकाग्रता से पढ़ाई पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें