चंडीगढ़। जिला अपराध प्रकोष्ठ ने बहन को परेशान करने वाले शख्स को मारने के लिए कट्टा रखने वाले खरड़ निवासी राहुल (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है।
जिला अपराध प्रकोष्ठ के प्रभारी को सूचना मिली थी कि राहुल के पास देसी कट्टा है और वह सेक्टर-39 स्थित जीरी मंडी चौक के पास जंगल एरिया की तरफ आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे जीरी मंडी चौक के पास से देसी कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। राहुल ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसकी बहन को खरड़ का एक युवक परेशान करता था। उसे मारने के लिए उसने उत्तर प्रदेश से देसी कट्टा मंगवाया था। वह युवक चंडीगढ़ आता जाता रहता था। राहुल उसे चंडीगढ़ में ढूंढने के लिए पीछा कर रहा था। मलोया थाना पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ॅआरोपी राहुल खरड़ में रेहड़ी लगाकर फास्ट फूड का काम करता है।