डेरा सच्चा सौदा के मुखी संत गुरमीत राम रहीम सिंह की तस्वीर से छेड़छाड़ करके फेसबुक पर डालने वाले के खिलाफ पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है।
थाना सिटी में शिकायतकर्ता संगरूर निवासी प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, शमशेर सिंह ने शिकायत में कहा कि इंदरजीत भंगू नामक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी पर डेरा सच्चा सौदा के मुखी संत गुरमीत राम रहीम सिंह की तस्वीर से छेड़छाड़ करके डाला हुआ है। यह तस्वीर देखने के बाद डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं की भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी इंदरजीत भंगू के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। डेरा सच्चा सौदा के 45 सदस्य हरिंदर इंसा मंगवाल और डेरा सच्चा सौदा के राजनीतिक विंग के सदस्य रामकरन इंसा ने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं, लेकिन पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे।