फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं जज जगदीप सिंह, जिन्होंने साध्वी रेप केस में राम रहीम पर फैसला सुनाया

Sat, 26 Aug 2017 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राम रहीम केस के जज जगदीप सिंह
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम साध्वी रेप केस में दोषी करार दिए गए हैं। जानिए उस जज के बारे में सब कुछ, जिन्होंने केस में बेहद अहम फैसला सुनाया। ये हैं जज जगदीप सिंह।
विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, जज जगदीप सिंह ने साल 2012 में हरियाणा ज्यूडिशियल सर्विस ज्वॉइन की। उनकी पहली पोस्टिंग सोनीपत में रही और सीबीआई कोर्ट में उनकी दूसरी पोस्टिंग है।

कहा जाता है कि सीबीआई कोर्ट में जज नियुक्त होना आसान नहीं होता, लेकिन ये जगदीप सिंह की काबिलियत ही है कि हाईकोर्ट प्रशासन ने एक ही पोस्टिंग के बाद उन्हें सीबीआई कोर्ट की जिम्मेवारी सौंप दी।
विज्ञापन

जगदीप सिंह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील थे

बाबा गुरमीत राम रहीम
ज्यूडिशियल सर्विस में आने से पहले जगदीप सिंह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके जगदीप सिंह पिछले साल ही सीबीआई कोर्ट के जज नियुक्त किए गए।

जगदीप सिंह के दोस्तों के मुताबिक, वे अपना काम करने में पूरी तरह सक्षम और बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अपने काम को लेकर सख्त रवैया रखते हैं, लेकिन न्यायप्रिय शख्स हैं। उन्हें गैर- जिम्मेदाराना व्यवहार पसंद नहीं, इसके वे बिल्कुल खिलाफ हैं।

जगदीप सिंह के बारे में कहा जाता है कि जगदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। वे जमीन से जुड़े इंसान हैं और बहुत कम बोलते हैं। वे साल 2000 और 2012 में कई सिविल और क्रिमिनल केस लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली

बाबा गुरमीत राम रहीम
जगदीप सिंह ने साल 2000 में पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली। एक हरियाणा ज्यूडिशियल अफसर बताते हैं कि जगदीप सिंह बहुत होनहार स्टूडेंट रहे और काफी मेहनती हैं। वे उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी के दिनों से जानते हैं।

जगदीप सिंह सितंबर 2016 में सुर्खियों में आए, जब उन्होंने हादसे में घायल हुए चार लोगों की जिंदगी बचाई। जानकारी के मु​ताबिक, एक बार जगदीप सिंह हिसार से पंचकूला आ रहे थे। रास्ते में एक एक्सीडेंट हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए।

जगदीप सिंह ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। फिर उन्होंने एंबुलेंस को कॉल की, ले​किन एंबुलेंस को आने में समय था। इसलिए उन्होंने एक गाड़ी रुकवाई और चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि साल 2002 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर एक साध्वी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें