फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम जेल में और बाहर से अपडेट हो रही है बाबा की फेसबुक आईडी, डाल दिए लोगों के नंबर

Tue, 09 Apr 2019 12:20 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भले ही राम रहीम साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा हो, लेकिन बाहर बैठे लोग बाबा के फेसबुक पेज को लगातार अपडेट कर रहे हैं। हाल ही में राम रहीम की फेसबुक पर चल रही आईडी के संबंध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल, राम रहीम के अनुयायियों ने फेसबुक पर आईडी बनाकर यूपी, पंजाब और हरियाणा के ऐसे लोगों के मोबाइल नंबर डाल दिए, जिनका राम रहीम से कोई लेना देना ही नहीं है। इन लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। साथ ही बाबा की फेसबुक आईडी चला रहे लोगों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। साइबर सेल मामले की जांच में जुट भी गई है।

दिन में आई 20 से अधिक कॉल तो हुई जानकारी
कानपुर के सुनील नाम के युवक ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पिछले करीब तीन माह से उसके मोबाइल नंबर पर 20 से अधिक कॉल आ रही थीं। कॉल रिसीव करते ही लोग धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा कहते थे। पहले तो वह कुछ समझ नहीं सका। उसने लगा हो सकता है कि उसका नंबर किसी डेरे की दीवार पर लिख दिया गया हो।
विज्ञापन


वह गलत नंबर कहकर कॉल का  देता था। मगर एक महीना पूर्व ही पता चला कि फेसबुक पर राम रहीम के सीक्रेट नाम से बनाई गई आईडी पर उसका नंबर डाला गया है। इसलिए उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। इसके अलावा अमृतसर के भी एक युवक का नंबर राम रहीम की आईडी पर डाल दिया गया। उसने भी पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

लगातार अपडेट की जा रही आईडी

साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि राम रहीम के नाम की कुछ आईडी को लगातार अपडेट किया जा रहा है। राम रहीम के अनुयायियों द्वारा इसे अपडेट किए जाने की आशंका है। पुलिस ने जल्दी ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

भाई मुझे माफ कर दे, नंबर स्विच ऑफ कर रहा हूं
राम रहीम की फेसबुक आईडी पर दिए गए नंबर पर अमर उजाला रिपोर्टर ने भी कॉल की। कॉल रिसीव करते ही युवक ने कहा कि राम रहीम के भक्त बोल रहे हो क्या। हां कहने पर कहा कि भाई मुझे माफ कर दो, किसी ने जान बूझकर मुझे परेशान करने के लिए मेरा नंबर राम रहीम की आईडी पर डाला है। पुलिस से शिकायत की जा चुकी है।

राम रहीम के नाम की चल रही फेसबुक आईडी की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें