फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को कानो कान खबर नहीं हुई और राम रहीम को मिल गई पैरोल, ये था कारण

Sat, 07 Nov 2020 12:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राम रहीम
विज्ञापन

दुष्कर्म और हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बीती 24 अक्तूबर को एक दिन की पैरोल मिली थी। हरियाणा सरकार ने 24 अक्टूबर को राम रहीम को पैरोल दिलवाई थी। डेरा प्रमुख दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। 

विज्ञापन


बीमार मां से मिलने को मिली पैरोल
राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी। वह गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच ले जाया गया।

राम रहीम की सुरक्षा में पुलिस की तीन टुकड़ी
राम रहीम 24 अक्टूबर को शाम तक अपनी बीमार मां के साथ रहा। राम रहीम की सुरक्षा एवं निगरानी में हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ी तैनात थींं। एक टुकड़ी में 80 से 100 जवान थे। डेरा प्रमुख को जेल से पुलिस की एक गाड़ी में लाया गया, जिसमें पर्दे लगे थे। गुरुग्राम में पुलिस ने अस्पताल के बेसमेंट में गाड़ी पार्क की और जिस फ्लोर में उसकी मां का इलाज चल रहा था, उसे पूरा खाली करा दिया गया। इसके बाद राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मुलाकात की।
विज्ञापन


जेल सुपरिंटेंडेंट से मिला था निवेदन
रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा, 'हमे जेल सुपरिटेंडेंट से राम रहीम के गुरुग्राम दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निवेदन मिला था। हमने 24 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम ढलने तक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। सब कुछ शांति से हुआ।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें