फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुरमीत राम रहीम ही डेरा प्रमुख, हनीप्रीत का अब डेरे से कोई संबंध नहीं'

Tue, 05 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख पद पर गुरमीत सिंह ही बने रहने की बात कहते  हुए डेरा के उत्तराधिकारी को लेकर जारी शंकाओं और कयासों पर  विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


विपासना ने कहा कि डेरा की गद्दी पर अभी गुरमीत सिंह ही बने रहेंगे जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं, वह केवल अफवाह हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस हनीप्रीत इंसां के बारे में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं, वह केवल कोरी कल्पनाएं हैं, जबकि हकीकत ये है कि हनीप्रीत का डेरे से कोई संबंध नहीं है।

प्रशासन ने डेरा से 110 श्रद्धालुओं को निकाला बाहर

Dera Sacha Sauda, Sirsa - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को डेरा से लगभग 110 अनुयायियों को समझाकर उनकी सहमति से हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह, महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन रणसिंह पूनियां सहित अनेक प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. नागपाल ने बताया कि शहर में पूरी तरह शांति बनी हुई है। केवल डेरा की ओर जाने वाले रास्तों को छोड़ कर सारे शहर में पूर्ण रूप से शांति है। शहर में जन जीवन पूरी तरह सामान्य है। स्थानीय लोग सामान्य रूप से अपने कार्य में व्यस्त है।

एहतियात के तौर पर कर्फ्यू वाले इलाके में अर्द्धसैनिक बल, पुलिस तैनात है। उन्होंने बताया कि सोमवार को डेरा श्रद्धालुओं को समझाकर 110 लोगों को डेरा से बाहर निकाला गया। जिसमें 65 महिलाएं तथा 45 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डेरा से बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं की जांच करने के बाद हरियाणा रोडवेज की बसों द्वारा उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। 
विज्ञापन

डेरा के आसपास कर्फ्यू में दी ढील

Dera Sacha Sauda, Sirsa - फोटो : अमर उजाला
डेरा सच्चा सौदा में सर्च आपरेशन से पहले प्रशासन डेरा और उसके आसपास के क्षेत्र से कर्फ्यू हटाने के मूड में नहीं है। जिलाधीश प्रभजोत सिंह ने सोमवार को को सांय चार से सात बजे तक शाह सतनाम सिंह चौक से नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट तक, कंगनपुर रोड व नेजियाखेड़ा टी-प्वाइंट से बाजेकां रेलवे क्रॉसिंग तक कर्फ्यू में ढील दी है। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को प्रात: नौ बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

डेरा सच्चा सौदा को लेकर लेकर अब प्रशासन कोई ढिलाई बरतने के मूड में नही दिख रहा है। शाह सतनाम सिंह चौक से लेकर बाया  पुराना डेरा नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट तक, कंगनपुर रोड़ व नेजियाखेड़ा टी प्वाइंट से बाजेकां रेलवे क्रोसिंग तक कर्फ्यू जारी रहा। बेगू नाका में सेना के जवान तैनात किए हुए है। पुराना डेरा के आसपास की कालोनियां कर्फ्यू क्षेत्र में आती है। डेरी की ओर गलियों के बाहर लगाए गए कंटीलें तार सोमवार को हटा दिए गए पर किसी को सड़क तक नहीं आने दिया गया। कालोनी वासी पीछे से रास्ते से शहर आते जाते रहे। 

शाह सतनाम सिंह चौक से डेरा की ओर मीडिया कर्मियों को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। बताया गया कि ऊपर से ऐसा करने के आदेश है। चोपटा की ओर से डेरा जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात है जो किसी को आने जाने नहीं दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें