फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बंपर दांव भी मोदी-शाह को हार से बचा न पाया

Wed, 11 Feb 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा का समर्थन हासिल कर सत्ता के दरवाजे तक पहुंची भाजपा को दिल्ली में उसका सहयोग भी काम नहीं आया। चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने हरियाणा की तरह दाव खेला और डेरे ने पार्टी के लिए समर्थन की घोषणा कर दी, लेकिन यह समर्थन भाजपा को जिता नहीं सका।
विज्ञापन


चुनाव में हाशिए पर पहुंच गई भाजपा को सिरसा डेरे से मिला समर्थन भी आक्सीजन नहीं दे सका। हालांकि हरियाणा में पार्टी ने विधानसभा चुनाव में डेरे का समर्थन प्राप्त कर खासी बढ़त बनाई थी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने चुनावी भाषणों में डेरे की शान में कसीदे पढ़े थे।
Trending Videos
विज्ञापन

डेरे ने 14 से 20 लाख मतों का दावा किया था

दिल्ली चुनाव में पार्टी के हालत देखकर भाजपा को यह लगा कि कोई भी हथकंडा बाकी न रह जाए, इसलिए डेरे का समर्थन भी हासिल कर लिया गया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 14 से 20 लाख मतों का दावा भी किया गया, लेकिन तीन सीटों पर सिमटी भाजपा को कोई समर्थन नहीं बचा सका।

हालांकि हरियाणा में हुए रामपाल प्रकरण के बाद एक बार भाजपा सरकार ने भी डेरा प्रमुख से पल्ला झाड़ लिया था। हरियाणा के प्रभारी डा. अनिल जैन ने पत्रकार वार्ता में कह दिया था कि डेरा मुखी के मामले में सरकार कानून के मुताबिक ही काम करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें