फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इनेलो ड्रामाबाजी बंद करे, पंजाब के पास फालतू पानी नहीं, जो किसी को दे'

Sat, 25 Feb 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सतलुज युमना लिंक (एसवाईएल) के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल किसी प्रकार का समझौता नही करेगा। इनेलो ड्रामाबाजी बंद करे। पंजाब के पास फालतू पानी नही है, जो किसी को दे। पानी की कीमत अमूल्य है। इनेलो के नेताओं की गिरफ्तारियां सिर्फ सियासी ड्रामा है।
विज्ञापन


एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब से छल करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह जिंदगी का आखिरी विधान सभा चुनाव हारने के कगार पर हैं। 11 मार्च को फैसला शिअद-भाजपा के पक्ष में आ रहा है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर प्रकाश सिंह बादल होंगे। यह कहना है पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का। शनिवार को सुखबीर बादल ने पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका, अरदास की और श्री अखंड साहिब जी के भोग में शामिल हुए। सुखबीर बादल श्री हरमंदिर साहिब में डेढ़ घंटा रहे। 

सुखबीर बादल ने कहा कि दिल्ली गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी में शिअद शानदार जीत हासिल करेगी। दिल्ली में कुछ लोग दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार के संपर्क में हैं। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में अकाली दल बादल पूरे बहुमत से जीत रही है। दिल्ली में कांग्रेस उसी तरह हताश है जिस तरह पंजाब में। यही कारण है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के शह पर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव ऐसे चेहरे लड़ रहे हैं जो हमेशा सिख कौम के पीठ में छुरा भोंकते रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने हरसिमरत के साथ श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

सुखबीर सिंह बादल - फोटो : File Photo
पंजाब की सियासत पर सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में तीसरी बार शिअद-भाजपा हैट्रिक बना रही है। टोपी वाले दिल्ली लौट जाएंगे और कांग्रेस के भावी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी से सदमे में है। जिस तरह से नोटबंदी के बाद महाराष्ट्र में नतीजे सामने आए हैं, ऐसे ही नतीजे पंजाब ही नहीं बल्कि देश के जिन-जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं वहां भी आएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अलग-अलग चुनावी सर्वे किए जा रहे हैं। हर कोई कयास लगा रहा है। हकीकत 11 मार्च को सामने आएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बनेंगे। पंजाब के जिन इलाकों में विकास कार्य बाकी हैं वो पूरे होंगे। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का सत्ता हासिल करने का सपना केवल सपना ही रहेगा। क्योंकि पंजाब की जनता को बीते दस सालों में जो सुविधाएं बादल सरकार ने दी हैं अब तक कांग्रेस उसके एक हिस्सा भी पंजाब को नही दे पाई थी।  केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने श्री अखंड पाठ के भोग में हिस्सा लेने के बाद कहा कि पंजाब में 11 मार्च को लगातार तीसरी बार सत्ता पर शिअद-भाजपा आसीन हो रही है। 

मतदान के पहले वाली हंसी गायब थी, डिप्टी सीएम मुखड़े से
मतदान के पहले वाली हंसी गायब थी। डिप्टी सीएम अक्सर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद मीडिया से खूब हंस-हंस कर बात किया करते थे। शनिवार को उनके चेहरे पर वह हंसी नही थी। मीडिया से उन्होंने बातें तो की लेकिन उस  पुराने अंदाज में नही दिखे। इसी तरह परिक्रमा के दौरान कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर भी गुमसुम ही दिखी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें