फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचर्चा के बाद डेरा प्रेमियों और सिख जत्थेबंदियों में पथराव, आंखों में डाला मिर्च पाउडर

Sat, 25 Feb 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
फिरोजपुर में डेरा प्रेमियों और सिख नेताओं में टकराव
विज्ञापन
नामचर्चा के बाद डेरा प्रेमियों और सिख संगठनों के बीच पथराव हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि डेरा प्रेमियों ने सिख नेता की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है।
विज्ञापन


मल्लांवाला क्षेत्र में एक डेराप्रेमी के घर हो रही नामचर्चा के बाद डेरा प्रेमियों और सिख संगठनों के बीच पथराव हुआ। डेरा प्रेमियों ने मिर्च पाउडर सिख संगठन के नेता गुरसेवक सिंह लाढी की आंखों में डाला जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई।

इसके अलावा दो पुलिस मुलाजिमों की आंखों में भी मिर्च पाउडर डलने की बात कही जा रही है। सिख जत्थेबंदियां नामचर्चा रोकने के लिए आई थीं। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी गौरव गर्ग, डीसी बलविंदर सिंह धारीवाल व जीरा के डीएसएफ वरियाम सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने माहौल शांत करवाया। कुछ दिन पहले भी मक्खू के तलवंडी नेपाला की कैनाल कालोनी में डेरा प्रेमियों और सिख संगठनों के बीच झड़प हुई थी।

 
विज्ञापन

इस तरह हुई झड़प और पथराव

फिरोजपुर में डेरा प्रेमियों और सिख नेताओं में टकराव
पुलिस के मुताबिक शनिवार को मल्लांवाला निवासी प्रेमी राम आसरा के घर सुबह 10 से 12 बजे तक नामचर्चा थी। इस बात की सूचना एक नूर खालसा फौज व सिख जत्थेबंदियों के नेता बाबा दिलबाग सिंह आरएफके व बाबा हरदीप सिंह को मिली।

सिख जत्थेबंदियों के नेताओं ने गुरुद्वारे में एकत्र होना शुरू कर दिया। पुलिस ने सिख नेताओं को नामचर्चा तक नहीं जाने दिया। जब नामचर्चा खत्म हुई तो पुलिस ने डेरा प्रेमियों को अपनी सुरक्षा में वहां से निकाल दिया।

मल्लांवाला-फिरोजपुर रोड पर डेरा प्रेमियों से भरा एक कैंटर पहुंचा जिसे देख सिख जत्थेबंदियों और डेरा प्रेमियों में झड़प हो गई। दोनों के बीच पथराव भी हुआ। डेरा प्रेमियों ने लाल मिर्च पाउडर सिख नेता गुरसेवक सिंह लाढी की आंखों में डाल दिया।

इस वजह से उन्हें दिखना बंद हो गया। किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी व डीसी ने सिख जत्थेबंदियों के नेताओं से बातचीत की और माहौल को शांत करवाया। देखते ही देखते मल्लांवाला पुलिस छावनी में तबदील हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें