फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, बोले- मुझे नहीं लगता एक साथ होंगे विधानसभा व लोकसभा चुनाव

Sun, 07 Jan 2024 03:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रविवार को सोनीपत पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सिर्फ रोहतक का विकास होता था मगर अब पूरे प्रदेश में एक सामान विकास हो रहा है।
विज्ञापन
सोनीपत पहुंचे दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने की कोई उम्मीद नहीं है। वह रविवार को सोनीपत के राई हलके के गांव बडौली में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


भाजपा के साथ लोकसभा की सीटों को लेकर बंटवारे के मामले में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इस पर चर्चा होगी और निर्णय भी लिया जाएगा। लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा जाएगा। उन्होंने गांव में डिजिटल लाइब्रेरी भी खोलने की घोषणा की। दुष्यंत ने कहा कि चुनाव नजदीक है तो रैलियों का मौसम शुरू हो गया है।

उन्होंने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा-जजपा सरकार ने कल्याणकारी नीतियां आम जनता तक पहुंचाई, जबकि हुड्डा ने प्रदेश के किसानों की 73 हजार एकड़ जमीन दामाद को दे दी थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस पोर्टल का रोना रो रही है, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि पोर्टल की सुविधा आ जाने के बाद से बुढ़ापा पेंशन के लिए फार्म नहीं भरना पड़ता बल्कि पेंशन अपने आप बन जाती है। उसी तरह से पीले कार्ड आदि सुविधाओं के लिए भी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
विज्ञापन


दुष्यंत ने सोनीपत के विकास के मामले में कहा कि हुड्डा इस क्षेत्र को अपना कहते थे, लेकिन देश का सबसे बड़ा गाड़ी उद्योग हमारी सरकार यहां लेकर आई। खरखौदा आईएमटी में लगातार कंपनियां आ रही हैं। सुजुकी ने जमीन खरीदकर प्लांट की तैयारी कर दी है। पांच दिन पहले यूनो मिंडा ग्रुप ने खरखौदा आईएमटी में 92 एकड़ जमीन खरीदी है। यमुना में कटाव को लेकर स्थाई समाधान की पहल की जा रही है। सड़कों का जाल बिछा दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ विधायक मोहन लाल बडौली, चेयरमैन सुमित राणा, पवन, सांसद रमेश कौशिक के भाई राजेंद्र कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा व जजपा जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें