पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल संगत दर्शन के दौरान उस समय हैरान रह गए जब एक बुजुर्ग ने फटाफट कई सवाल कर डाले। उपमुख्यमंत्री ने बुजुर्ग के सवालों का सहजता से न सिर्फ जवाब दिया, बल्कि भावुक बातचीत को सोशल साइट फेसबुक पर शेयर भी किया।
सुखबीर ने लिखा कि जब वह संगत दर्शन में पहुंचे तो एक बुजुर्ग ने पंजाबी में उनसे पूछा, ‘सुखबीर सिंह, तू काम बथेरे करदा, सड़कां वी बन गइयां, पेंशन वी दुगुनी कर दित्ती ....इह सारा कुछ तां ठीक है, पर ऐह लोक तेरे बर-खिलाफ ऐना क्यों बोलदे आ ...?’
सुखबीर ने बुजुर्ग को सहजता के साथ जवाब देते हुए कहा, ‘बुजुर्गों नौ साल हो गए साडी सरकार नू ...पंजाब ने तरक्की बहुत कर ऐ ....पंजाब दे किसे कोने चले जाओ, काम चलदा मिलेगा या फिर मुकम्मल हो रिहा होएगा। बाबा जी ऐह लोक सानूं ऐसिया बेतुकी आलोचनावां विच उलझा के रखना चाहुंदे ने। जिहना दा कोई वजूद नहीं।’
इस दौरान सुखबीर ने विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने बुजुर्ग से कहा, ‘पर बुजुर्गा मैं इनहां वरगा नहीं सोच सकदा। मैं अपने बारे ते सुन सकदा हां, लेकिन पंजाब नू बदनाम करन वालेयां नू नहीं सुन सकदा।’ सुखबीर ने आगे कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह उन्हें बुरा-भला कहते रहते हैं।
बुजुर्ग सुखबीर की बातों से कुछ हद तक संतुष्ट हुए और कहा, ‘लगिया रह, इनां नूू मुंह लगन दी लोड़ नहीं। आपे बोल बुल के हट जा करंगे। पर पंजाब दी तरक्की न रुके।’ इस पर सुखबीर ने आश्वासन दिया कि अगले पांच-छह माह वह लगातार संगत दर्शन करते रहेंगे।