फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'BJP-शिअद गठबंधन विकास के दम पर विस चुनाव लड़ेगा'

Wed, 17 Feb 2016 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी(मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने खडूर साहिब उप चुनाव में जीत पर मतदाताओं का आभार जताया और विस चुनाव पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग फिर से विकास को तरजीह देते हुए शिअद-भाजपा गठबंधन को जिताएंगे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने यह भ्रम पालकर खडूर साहिब चुनाव का बायकाट किया कि शायद कहीं लोग भी चुनाव का बायकाट कर देंगे। मगर राज्य की जनता ने एक बार फिर से इन पार्टियों को सच्चाई का आइना दिखाया है।

डिप्टी सीएम ने यह बात मंगलवार को लंबी हलके में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन की ओर से अगला चुनाव भी विकास के दम पर लड़ा जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि गठबंधन सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने घोषणा की कि आगामी पांच वर्षों में गांवों के विकास को तरजीह दी जाएगी। सूबे के सभी 13 हजार गांवों की गलियां सीमेंट से बनाई जाएंगी। उप मुख्यमंत्री ने गांव डबवाली ढाब, गुरुसर, खेमाखेड़ा, लुहारा, किल्लियांवाली में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

इस मौके पर पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, लंबी के सर्किल अध्यक्ष अवतार सिंह वनवाला, चेयरमैन तेजिंदर सिंह, चेयरमैन कुलविंदर सिंह भाईकाकेरा, मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्य अफसर गुरचरन सिंह, बलकरन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें