फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी CM सुखबीर बादल का कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा वार

Thu, 04 Feb 2016 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उपचुनाव से भाग खड़े हुए हैं क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें यहां शर्मनाक हार का सामना करना होगा।
विज्ञापन


यहां खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब, फतेहाबाद, जमराई, मुंडा पिंड और चंबा में जन सभाओं में उन्होंने पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक रमनजीत सिक्की के इस बयान को पाखंड बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया था।

सुखबीर बादल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में कहा कि कांग्रेस पार्टी का दावा है कि वे ‘बब्बर शेर’ हैं। उन्होंने पूछा कि वह कैसा शेर है जो लड़ाई से भाग जाता है। साथ ही कहा कि तुसी जाणदे हो शेर जदों लड़ाई तो भज्ज जांदा है तां उसनू की केहंदे ने।
विज्ञापन


‘आप’ और उसके नेता अरविंद केजरीवाल के बारे में उन्होंने कहा कि हर किसी को केजरीवाल के व्यक्तित्व को समझने की जरूरत है। सबसे पहले वे दावा करते थे कि चुनाव नहीं लड़ेंगे। फिर अपने बेटे के  सिर पर हाथ रखकर वादा किया कि वे कांग्रेस के साथ चुनाव बाद गठबंधन नहीं करेंगे।

उन्होंने यह भी वादा किया था कि उनके विधायक न तो वेतन लेंगे और न ही कोई सुविधा लेंगे। केजरीवाल अपने सभी वादों से मुकर गए। ऐसा आदमी पंजाब में क्या करेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह की गतिरोध वाली नीतियां उन्होंने अपनाई हैं उससे राज्य में गेहूं और धान की बेहतर ढ़ंग से चल रही खरीद कभी भी रुक सकती है।

उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा शासन के दौरान ही पंजाब में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। सरकार कृषि क्षेत्र में मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने के लिए 6000 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि का भुगतान करते हुए कृषि क्षेत्र के लिए मुफ्त बिजली की नीति को बनाए रखा है।

उन्होंने कहा कि आटा- दाल, शगुन और वृद्धावस्था पेंशन जैसे अन्य अनूठी योजनाएं भी शिअद- भाजपा शासन के दौरान शुरू की गई हैं। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि इसके ठीक विपरीत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने एक भी किसान समर्थक, गरीब पक्षीय योजना शुरू नहीं की थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें