फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंटेरियो और हरियाणा के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

Thu, 04 Feb 2016 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा और कनाडा के ओंटेरियो प्रांत ने सामान्य उपलब्धियों को हासिल करने के मद्देनजर भागीदारी के तहत सिस्टर स्टेट के तौर पर कार्य करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और सामान्य हितों के समयबद्ध और प्रभावी संपर्क साधने के लिए दोनों तरफ से नोडल एजेंसियों को लगाने का निर्णय लिया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने आज आर्थिक संपर्कों को सुदृढ़ और वृद्धि, ज्ञान स्थानांतरण की सुविधा और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और संयुक्त रूप से चल रही वार्तालाप को आगे बढ़ाने के लिए ओंटेरियो प्रांत के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक सुधीर राजपाल और ओंटेरियो प्रांत की तरफ से इमीग्रेशन एंड इंटरनेशनल ट्रेड, ओंटेरियो मिनिस्ट्री आफ सिटीजनशिप की डिप्टी मिनिस्टर हेलेन अंगस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उद्योग मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, ओंटेरियो प्रांत की प्रीमियर कैथलीन वैने और प्रीमियर ऑफ प्रिंस एडवर्ड आइसलेंड के वडे मैकलोचलेन की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार आगामी सात और 8 मार्च को गुड़गांव में हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट, 2016 आयोजित करने जा रही है।

उन्होंने निवेशकों के साथ-साथ ओंटेरियो प्रांत की प्रीमियर कैथलीन वैने को इस आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि नोडल एजेंसियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें