फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी डेंटल कॉलेज के शिक्षक सीनेट चुनाव में दिखाएंगे ताकत, उतारेंगे उम्मीदवार

Fri, 19 Jun 2020 01:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो सुशील कुमार, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेंटल कॉलेज, पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीयू के डेंटल कॉलेज के शिक्षक इस बार सीनेट चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे। वह अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में अन्य विभागों के शिक्षक भी जुड़े हैं। माना जा रहा है कि डेंटल कॉलेज ने अपना प्रत्याशी सीनेट चुनाव में उतार दिया तो अच्छे अच्छों के दांत खट्टे हो जाएंगे। इसकी सूचना से सीनेट के अन्य वर्गों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


पीयू के डेंटल कॉलेज की पूरे देश में साख अच्छी है। यहां से बीडीएस व एमडीएस की पढ़ाई होती है। इसके अलावा दांतों को अस्पताल यानी ओपीडी भी यहां से संचालित हो रही है। यहां के शिक्षकों की भी अलग पहचान है। पीयू लगातार इस संस्थान के जरिये आगे बढ़ रहा है, लेकिन इस संस्थान के शिक्षकों के बारे में पीयू नहीं सोच रहा। आलम यह है कि पीयू 10 साल में प्रमोशन पॉलिसी भी नहीं बना पाया।

2007 में हुई थी डेंटल कॉलेज की स्थापना
डेंटल कॉलेज की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। उस दौरान पॉलिसी थी, लेकिन पीयू ने और मजबूती पॉलिसी बनाने का झांसा देकर पुरानी पॉलिसी को ठंडे बस्ते में डाल दिया। वर्ष 2014 में एक पॉलिसी बनाई गई लेकिन वह शिक्षकों के हित में नहीं थी। आरोप है कि जान बूझकर गलत नियमों वाली पॉलिसी बनाई गई, जिसे शिक्षकों ने नकार दिया।
विज्ञापन


पुटा चुनाव का किया था बहिष्कार
पिछले साल पुटा के चुनाव में इन शिक्षकों ने चुनाव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हर बार पुटा की ओर से अपनी घोषणाओं में यह शामिल किया जाता है कि शिक्षकों की प्रमोशन पॉलिसी लागू करवाएंगे, लेकिन आज तक काम नहीं हो पाया। चुनाव में बायकाट हुआ जो आज तक चल रहा है। पुटा से यह शिक्षक दूरी बनाए हुए हैं।

उसी दौरान उन्होंने कहा था कि सीनेट में उनकी बातों को प्रमुखता से नहीं उठाया जा रहा है। वह खुद सीनेट में पहुंचने की कोशिश करेंगे और अपनी बात रखेंगे। कुछ सीनेटर यह प्रकरण जरूर उठाते हैं लेकिन सफलता मिले, यह नहीं चाहते। इसी कारण अब सीनेट चुनाव में यह शिक्षक अपनी ताकत दिखाएंगे।

70 वोट हैं डेंटल कॉलेज के पास
डेंटल कॉलेज के 40 शिक्षकों का प्रमोशन अटका हुआ है। इनमें आक्रोश है। यह आक्रोश सीनेट चुनाव में वोट के जरिये दिखेगा। सूत्रों का कहना है कि डेंटल कॉलेज में वोटों की संख्या लगभग 70 है, जो अपने में बहुत है। कॉलेज अपना एक उम्मीदवार सीनेट चुनाव में उतारेंगे। उम्मीदवार कौन होगा? इसके निर्धारण पर मंथन किया जा रहा है। यदि ऐसा हो गया तो सीनेट के एक ग्रुप को झटका लग सकता है। हालांकि वह ग्रुप भी अपने में महारथी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें