फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मोहाली में मरीजों की संख्या 2000 के करीब

Wed, 08 Nov 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
भले ही जिले में डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बावजूद डेंगू ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 1951 पहुंच गई है, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो डेंगू से सात लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन सेहत विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक केवल तीन लोगों की ही डेंगू से जान गई है। वहीं, सेहत विभाग की तरफ से लोगों को डेंगू से बचने के लिए लगातार आगाह किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा एक मोबाइल एप व 104 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया। जो रात दिन चौबीस घंटे लोगों की सेवा में रहता है। इतना ही नहीं, वहां जरूरत पड़ने पर माहिर डॉक्टरों से बात तक करवाई जाती है।

इसके अलावा पूरे जिले में लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है। रोजाना इस काम की मानीटरिंग डीसी द्वारा की जा रही है। इसके अलावा बच्चों को स्कूल की प्रार्थना सभाओं में डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को आगाह किया जा रहा है कि वह शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। घरों के पास पूरी तरह से सफाई रखे। कहीं भी साफ पानी खड़ा न होने दे। क्योंकि डेंगू हमेशा ही साफ पानी में फैलता है।
विज्ञापन


मोहाली सिटी में बससे ज्यादा कहर
डेंगू का सबसे ज्यादा कहर शहरी एरिया में है। इसकी पीछे कई वजह हैं। एक तो कई लोग यहां पर पीजी आदि में रहते हैं। जो न तो अपने कूलरों आदि को साफ कर पाते है और न ही सफाई पर ध्यान देते हैं। ऐसे में डेंगू समेत अन्य वायरल बुखार के फैलने का खतरा भी अधिक रहता है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मरीज मोहाली के
नयागांव-176, मोहाली-886, जीरकपुर-107, खरड़-287, बनूड़-5, कुराली-23, डेराबस्सी-10, लालड़ू-1 और ग्रामीण इलाके से 456 मरीज। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें