फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अमनदीप कंग होंगी चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की अगली निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 के स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉक्टर अमनदीप कंग स्वास्थ्य विभाग की अगली निदेशक होंगी। वर्तमान निदेशक डॉक्टर जी दीवान 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एक अक्टूबर से डॉ. अमनदीप कंग स्वास्थ्य विभाग के निदेशक का पदभार संभालेंगी। डॉ. कंग को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोविड वॉरियर के तौर पर सम्मानित भी किया गया था।
विज्ञापन

शहर के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक पद के लिए पंजाब सरकार ने तीन डॉक्टरों का पैनल भेजा था इस पैनल में डॉक्टर अमनदीप कंग के अलावा खरड़ में फूड सेल में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात डॉक्टर अंदेश कंग और पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के डायरेक्टर डॉ. बलवंत सिंह का नाम शामिल था। बीते 8 अगस्त को चंडीगढ़ प्रशासन ने निदेशक पद के लिए भेजे गए तीनों अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया था, जिसके बाद अब जाकर डॉक्टर अमनदीप कंग के नाम को चंडीगढ़ प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। वर्तमान स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. जी दीवान चंडीगढ़ में पंजाब से एमओएच अधिकारी के तौर पर आए थे। इसके बाद कई विभागों को संभालते हुए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के पद तक पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन ने आयुष विभाग के निदेशक के लिए भी पंजाब से अधिकारियों का पैनल मांगा है। गौरतलब है कि अभी तक डॉक्टर जी दीवान ही अतिरिक्त चार्ज के रूप में आयुष विभाग के निदेशक का कार्यभार भी देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें