नोटबंदी के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि देश में महंगाई कम होगी। आम आदमी के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। नोटबंदी को 20 दिन हो चुके हैं लेकिन महंगाई घटने की बजाय बढ़ गई है।
आटा और दाल के भाव आसमान छू रहे हैं। नोटबंदी से पहले जहां चक्की का आटा 21 से 22 रुपये प्रति किलो था वह बढ़कर 26 से 27 रुपये किलो हो गया है। राशन की दुकानों पर तो यह आटा 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
ब्रांडेड आटे के रेट में भी 30 रुपये प्रति 10 किलो की बढ़ोतरी हुई है। ब्रांडेड आटा जो कुछ दिन पहले 280 से 290 रुपये प्रति 10 किलो था वह अब बढकर 320 से 330 रुपये प्रति 10 किलो हो गया है।